Mulayam Singh Yadav: नेता जी का अन्तिम संस्कार आज, पीएम मोदी समेत कई राज्यों के सीएम के पहुंचने का आशंका

मुलायम सिंह यादव का अन्तिम संस्कार आज होगा। सुबह 10 बजे नेता जी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

मुलायम सिंह यादव का अन्तिम संस्कार आज होगा। सुबह 10 बजे नेता जी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। लोगों के अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर सैफई मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से दोपहर 3 बजे होगा। नेता जी के अंतिम संस्कार में पूरे देश से नेताओं और समर्थकों का जमावडा लगा हुआ है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी नेता जी को श्रद्धांजलि देने आज सैफई पहुंचेंगे। नेताजी के अंतिम संस्कार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित बीजेपी के तमाम नेता श्रद्धांजलि देने के लिए सैफई पहुंच रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी आज सैफई पहुंचकर मुलायम सिंह के अंतिम दर्शन करेंगे।

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने सैफई आएंगे। सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर भी सैफई पहुंचेगे। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव मत्स्य मंत्री संजय निषाद, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सहिता तमाम बड़े नेता मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए सैफई पहुंचेगे।

https://www.youtube.com/watch?v=Y7wWi74BGNs

Related Articles

Back to top button
Nový recept: Jak se zbavit Záchrana rajčat: bojování s letním krupobitím Letní životní trik: Stačí 2 lžíce a vaše boty budou 5 tipů, jak udržovat Uvařte si nadýchané