IPL 2025 से पहले मुंबई इंडिया का बड़ा फैसला, श्रीलंका के धाकड़ खिलाड़ी को टीम में किया शामिल

महेला जयवर्धने के हेड कोच में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की अगुवाई में तीन बार IPL का खिताब अपने नाम किया था।


Mahela Jayawardene Head Coach Mumbai Indians:
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) से पहले मेगा ऑक्शन होने वाला है। इससे पहले मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने एक बड़ा फैसला लिया है। श्रीलंका के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेला जयवर्धने को टीम में शामिल किया गया है। मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने IPL 2025 के लिए टीम के हेड कोच के रूप में जयवर्धने को नियुक्त किया गया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि वो टीम के हेड कोच बने हैं। इससे पहले भी वह टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली थी।

मुंबई इंडियंस के बने हेड कोच

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं था। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में में टीम आखिरी पायदान पर थी। मुंबई ने 14 मैचों में से सिर्फ 4 मुकाबलों में जीत हासिल की थी। ऐसे में फ्रेंचाइजी ने हेड कोच रहे साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी मार्क बाउचर को हटा दिया गया है। उनकी जगह एक बार फिर श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी महेला जयवर्धने को हेड कोच की जिम्मेदारी दी गई है। आपको बता दें इससे पहले जयवर्धने 2017 से लेकर 2022 तक MI के हेड कोच रहे थे।

तीन बार चैंपियन रही MI

महेला जयवर्धने के हेड कोच में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की अगुवाई में तीन बार IPL का खिताब अपने नाम किया था। साल 2017 में मुंबई ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स (RPS) को हराकर फाइनल का खिताब अपने नाम किया था। वहीं IPL 2019 में MI ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हराकर ट्रॉफी जीती थी। जबकि IPL 2020 के फाइनल का खिताब मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को हराकर जीता था। अभी तक मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 बार IPL ट्रॉफी पर कब्जा किया है।

Related Articles

Back to top button