नगर निगम करेगा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन, 25 अप्रेल तक जमा करें आवेदन

नगर निगम ग्वालियर द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-2024 में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कराये जा रहे हैं।

ग्वालियर: नगर निगम ग्वालियर द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-2024 में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कराये जा रहे हैं। जिनकी तिथी 10 मई 2023, 27 जून 2023, 23 नवम्बर 2023 एवं 22 जनवरी 2024 तथा 7 मार्च 2024 घोषित की गई हैं। 10 मई 2023 को आयेाजित सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए पंजीयन सिटी सेंटर निगम मुख्यालय स्थित जनकल्याण शाखा के साथ ही जनमित्र केन्द्रों, सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में 25 अप्रेल 2023 तक आवश्यक दस्तावेज जमा कर पंजीयन करावें।

उपायुक्त डॉ. अतिबल सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के नागरिक नगर निगम से संपर्क कर गरीब कन्याओं के विवाह करा सकते हैं। विवाह एवं निकाह संस्कार का पूर्ण कार्य निःशुल्क कराया जावेगा। पात्रता हेतु लड़की की उम्र 18 वर्ष व लड़के की उम्र 21 वर्ष के प्रमाण पत्र, कन्या मप्र की मूल निवासी हो। इसके साथ ही कन्या का बैंक खाता नम्बर, वर व कन्या के फोटो, आधार नम्बर, समग्र परिवार आई.डी., म.प्र. का मूल निवासी प्रमाण पत्र तथा दो-दो फोटो आवेदन पत्र में लगाना अनिवार्य है। योजना के तहत प्रत्येक जोडे को 55 हजार का लाभ जिसमें विवाह खर्चा, सामाग्री एवं नगद राशि शामिल है, का लाभ प्रदान किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मप्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह की तिथि घोषित कर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त डॉ अतिबल सिंह यादव के मोबाइल 9644405751, उपायुक्त सुश्री मिनी अग्रवाल के मोबइल नम्बर 9893972950 एवं जनकल्याण अधिकारी श्री महेन्द्र शर्मा के मोबाइल 9644405737 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Live TV