मुजफ्फरनगर : पोलिंग बूथ पर फर्जी वोटर मिलने से हड़कंप, बूथ कैपचरिंग की शिकायत

मुजफ्फरनगर के कुटबा पोलिंग बूथ पर कुछ लोगों ने अवैध तरीके से डेरा जमा रखा था। वहीं, पोलिंग बूथ के आसपास बड़ी तादात में ग्रामीण मौजूद हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के वोटिंग के दौरान देश भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। इस बीच मुजफ्फरनगर के कुटबा पोलिंग बूथ पर फर्जी वोटर के मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि, मुस्तैद पुलिस ने इस फेक वोटर को पकड़ लिया है। साथ ही पोलिंग बूथ परिसर में बैठे 4 लोग भी निकाले गए।

दरअसल,  मुजफ्फरनगर के कुटबा पोलिंग बूथ पर कुछ लोगों ने अवैध तरीके से डेरा जमा रखा था। वहीं, पोलिंग बूथ के आसपास बड़ी तादात में ग्रामीण हैं। इस बीच मतदान के दौरान फर्जी वोटर के मिलने से हड़कंप मच गया। 

पुलिस ने मामले को सँभालते हुए वोटर को हिरासत में लेते हुए वहां डेरा जमाए हुए तमाम लोगों को निकाला है। इस बीच कुटबा पोलिंग बूथ पर बूथ कैपचरिंग की शिकायत भी मिली। 

Related Articles

Back to top button