म्यांमार : शांति नोबेल विजेता आंग सान सू की को हुई चार साल की जेल, सेना के खिलाफ असंतोष का लगा आरोप…

नोबेल पुरस्कार विजेता व बर्मा की राजनीति का सबसे बड़ा नाम, आंग सान सू की को चार साल की जेल की सजा सुनाई गई है। बता दें, आंग सान सू की को सेना के खिलाफ असंतोष और कोविड नियमों के उल्लंघन के मामले में आरोपी ठहराया गया है।

आपको बता दें, आंग सान सू की के खिलाफ कई मामलों में म्यांमार में मुकदमे दर्ज हैं। और इन मामलों को लेकर उन पर केस चल रहा है। उन पर भ्रष्टाचार, मतदान में धांधली का भी आरोप लगाया गया है। फिलहाल सेना ने उन्हें दो मामलों में दोषी ठहराया है। सैन्य शासन के खिलाफ आवाज उठाने वालों में आंग सान सू की बड़े नेताओं में से एक हैं। यही वजह है कि म्यांमार के अंदर उनकी लोकप्रियता आज भी बरकार है।

Related Articles

Back to top button
Live TV