नाम है निक्की…काम है पैसे लूटना, कुख्यात लुटेरी दुल्हन को आखिरकार राजस्थान पुलिस ने पकड़ लिया

नाम है निक्की और काम हैं पैसे वाले लोगों को लूटना…निक्की जी ऊर्फ लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया गया है.

जयपुर- लुटेरी दुल्हन वाली कई फिल्में आपने देखी होगी.लुटेरी दुल्हन ने लाखों की चपत लगा दी इसके आपने कई किस्से भी सुने होंगे. अब एक और लुटेरी दुल्हन का किस्सा सुर्खियों में छाया हुआ है.

नाम है निक्की और काम हैं पैसे वाले लोगों को लूटना…निक्की जी ऊर्फ लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया गया है.बता दें कि जयपुर पुलिस ने शादी कर युवकों को लुटने वाली महिला को उत्तराखंड के देहरादून से गिरफ्तार किया गया है.

पूरा मामला कुछ इस तरह से…

लुटेरी दुल्हन बहुत ही शातिर तरीके से लोगों को चुना लगाने का काम किया करती थी.निक्की उत्तराखंड की रहने वाली हैं और उन्होंने अलग-अलग राज्यों में अमीर लड़कों से शादी की और फिर सेटलमेंट के नाम पर वसूली की. जानकारी के मुताबिक अबतक दोनों सवा करोड़ रुपये वसूल कर चुकी है.

इतना ही नहीं लुटेरी दुल्हन ने फरवरी 2023 में एक व्यापारी से शादी की थी और वह शादी के पांच महीने बाद घर से 36 लाख रुपए के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई थी. इसके बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सामने आया कि वह मेट्रोमोनियल साइट से लोगों को अपना शिकार बनाने का काम किया करती थी.

इसके बाद झांसा देकर वो शादी के बाद घर से 36.50 लाख के जेवरात और नकद लेकर फरार हो गई.फिर, देहरादून में कारोबारी पति और उसके स्वजनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर ब्लैकमेल करने लगी. रविवार को मुरलीपुरा थाना पुलिस की टीम ने देहरादून में दबिश देकर उसे पकड़ लिया.

ध्यान देने वाली बात ये है कि इस मामले में पुलिस की जांच में सामने ये आया कि महिला पहले भी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर और एक व्यापारी से शादी कर रुपये वसूल चुकी है.आरोपित महिला पैसे वालों लड़कों से करोड़ों रुपए हड़प करदो को जेल भी पहुंचा चुकी है. साथ ही दोनों पर उसने दुष्कर्म का मामला भी दर्ज करवाया था.

Related Articles

Back to top button