नरेश उत्तम पटेल दोबारा चुने गए सपा के प्रदेश अध्यक्ष, रमाबाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित हो रहा सम्मेलन

समाजवादी पार्टी का राज्य सम्मेलन मे निर्दलीय प्रत्याशी नरेश उत्तम पटेल को सपा का अध्यक्ष चुन लिया गया है।

समाजवादी पार्टी का राज्य सम्मेलन मे निर्दलीय प्रत्याशी नरेश उत्तम पटेल को सपा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। राज्य सम्मेलन को एतिहासिक बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता राजधानी लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में उपस्थित हुए हैं। सपा का इस बार का सम्मेलन कई मायनों में खास होने वाला है।

सपा के राज्य सम्मेलन में आज अखिलेश यादव की उपस्थिती नें निर्वाचन अधिकारी प्रो0 रामगोपाल यादव द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई, जिसमें नरेश उत्तम पटेल को सपा का दोबारा प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन आया था। नरेश उत्तम का पर्चा सही पाया गया जिससे उनको प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया। इससे पहले अखिलेश यादव ने 2017 में नरेश उत्तम को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। अब दोबारा उन्हें ही प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है।

समाजवादी पार्टी का राज्य सम्मेलन 28 सितम्बर 2022 को आज रमाबाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित हो रहा है। कल यहीं पर राष्ट्रीय सम्मेलन 29 आयोजित होना है। सपा का 11वां राष्ट्रीय सम्मेलन कई मायनों में खास होने वाला है। इस सम्मेलन में आर्थिक ,सामाजिक प्रस्ताव के साथ नए ऊर्जावान चेहरों को तवज्जो भी मिलने की उम्मीद है। तो वहीं इस सम्मेलन के जरिये कई बदलाव के संकेत भी मिल रहे है। पार्टी में नई सपा है नई हवा के नारे के साथ प्रस्तावों के जरिये सामाजिक आर्थिक बदलाव भी देखने को मिलेगा, तो वहीं सपा के जुझरु और कर्मठ कार्यकर्ताओ को तरजीह देने का प्रमुख प्लान है।

Related Articles

Back to top button