
लखनऊ; आसमान छूती टमाटर की कीमतों के चलते सरकार की खूब किरकिरी हो रही है. इसको देखते हुए सरकार ने लोगों को सस्ते दामों पर टमाटर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. इसी के तहत यूपी की राजधानी लखनऊ में भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारिता संघ (NCCF) द्वारा 90 रुपए प्रति किलो टमाटर बेचे जा रहे हैं. NCCF के अधिकारी ने बताया कि, “लखनऊ में 11 वैन के माध्यम से 90 रुपए प्रति किलो टमाटर का वितरण किया जा रहा है. एक व्यक्ति 2 किलो टमाटर खरीद सकता है.
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में NCCF द्वारा 90 रुपए प्रति किलो टमाटर उपलब्ध कराया जा रहा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2023
NCCF अधिकारी ने बताया, "लखनऊ में 11 वैन के माध्यम से 90 रुपए प्रति किलो टमाटर का वितरण किया जा रहा है। एक व्यक्ति 2 किलो टमाटर खरीद सकता है।" (15.07) pic.twitter.com/A2nJr4iDAA
गौरतलब है कि इन दिनों टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं. यूपी में टमाटर का भाव 200 के पार पहुंच गया था. जिसके बाद सरकार पर कई प्रकार के सवाल उठने लगे थे. प्रमुख विपक्षी दल सपा के नेता टमाटर को लेकर बीजेपी पर हमलावर थे. लोग अनोखे तरीके से विरोध जता रहे थे. पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक दुकानदार ने जेड प्लस सिक्योरिटी में टमाटर की बिक्री कर विरोध जताया था. जिसके बाद पुलिस महकमा हरकत में आया था.
इसी को देखते हुए एनसीसीएफ ने लखनऊ समेत कई बड़े शहरों में लोगों को राहत देने के लिए 90 रुपये किलो टमाटर बेचने का निर्णय लिया है. एनसीसीएफ के अधिकारी का कहना है कि कुछ ही समय में कई किलो टमाटर की बिक्री हो गई है. अधिकारी ने बताया जब तक टमाटर अपने सामान्य रेट पर नहीं आ जाता तब तक लोगों को राहत देने के लिए टमाटर बिक्री केंद्रों का संचालन किया जाता रहेगा.









