Delhi: NDA मुख्यमंत्रियों की बड़ी बैठक, PM मोदी और अमित शाह करेंगे महत्वपूर्ण फैसलों का ऐलान

दिल्ली के होटल अशोका में आज सुबह 10 बजे NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक, जिसमें पीएम मोदी और अमित शाह शामिल होंगे। जातीय जनगणना समेत महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा होगी।

आज सुबह 10 बजे दिल्ली के होटल अशोका में NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक आयोजित हो रही है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री समेत कई अन्य प्रमुख नेता शामिल हुए।

बैठक का एजेंडा

  • बैठक की शुरुआत BJP अध्यक्ष के संबोधन से होगी।
  • पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी बैठक में मौजूद रहेंगे।
  • बैठक में मुख्य रूप से जातीय जनगणना पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया जाएगा।
  • इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण फैसलों पर भी PM को सम्मानित किया जाएगा।
  • अंत में पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों को संबोधित करेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

Related Articles

Back to top button