अखिलेश यादव का 49वां जन्मदिन आज, सीएम योगी सहित कई दिग्गज नेताओं ने दी बधाई !

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज यानी 1 जुलाई को 49 वा जन्मदिन है। इस मौके पर सपा दफ्तर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में अखिलेश यादव ने यूपी बोर्ड के टॉपर्स को लैपटॉप वितरित किये। बता दें कि लैपटॉप 5वीं रैंक तक के मेधावी छात्रों को वितरित किये गए। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बधाइयों का ताँता लगा हुआ है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जन्मदिन की बधाई दी है। इसके अलावा केरल के कार्यकर्ताओं ने भी अंग वस्त्र देकर बधाई दी है।

लैपटॉप वितरण के अलावा कर्यालय में कई और कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। सपा दफ्तर में कार्यकर्ताओं ने हवन करके अखिलेश यादव के लम्बी उम्र की कामना की। गरीबों और जरुरतमंदों को मिठाइयां और कपड़े भी बांटे गए।

बता दें कि अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को हुआ था। अखिलेश मात्र 27 वर्ष की उम्र में सांसद और 38 वर्ष की आयु में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए थे। अखिलेश यादव ने 1999 में कन्नौज के उपचुनाव में जीत दर्ज करके अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर में कई उतार चढ़ाव देखें। इन उतर चढ़ावों को पार करते हुए आज अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की राजनीति में अच्छा प्रभाव रखते है।

Related Articles

Back to top button
Live TV