
नोएडा : उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव शनिवार को नोएडा दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने चौखंडी स्थित निजी स्कूल में प्रतिमा का अनावरण किया। सपा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में काम हमने किया उद्घाटन भाजपा कर रही है।
भाजपा पर हमलावर होते हुए अखिलेश यादव ने कहा सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं हो पा रहा है। बीजेपी के अंदर कुछ गड़बड़ चल रहा है। भाजपा सरकार के समय में प्रदेश में चोरी और डकैती की घटनाएं तेजी बढ़ी से बड़ी है। बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है।
अखिलेश यादव ने गिनाये सपा के काम
अखिलेश यादव ने समाजवादियों के काम गिनाते हुए कहा कि समाजवादियों ने प्रदेश में कई काम किए है। उन्होंने कहा मेट्रो समाजवादियों ने चलाई। लखनऊ मेट्रो समाजवादियों ने बनवाई। हमारी पार्टी समाज को आगे बढ़ाएगी और आने वाले समय में पार्टी को मजबूत करेंगे और पुनः सरकार बनाएंगे।
कानून व्यवस्था पर अखिलेश ने उठाये सवाल
प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के समय में प्रदेश में चोरी और डकैती की घटनाएं तेजी बढ़ी से बड़ी है। बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। श्रीकांत त्यागी मामले पर बोले अखिलेश यादव ने कहा BJP का चाल चरित्र सामने है। वीडियो न बनता तो कार्रवाई नहीं होती। कानून व्यवस्था को देखकर BJP सांसद शर्मिंदा हैं।
प्रदेश में न रोजगार न कारोबार मिल रहा- अखिलेश यादव
बेरोजगारी पर सरकार को घेरते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में रोजगार नहीं मिल रहा है। रोजगार के लिए युवा भटक रहे है।