Noida: फरार श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर और हथौड़ा, सोसायटी वालों में खुशी की लहर…

नोएडा की ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता के मामले में फरार भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को यूपी पुलिस जगह-जगह दबिश देने में लगी है। इसी बीच श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई हुई है। अथॉरिटी ने त्यागी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर और हथौड़ा चल रहा है।

नोएडा. नोएडा की ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता के मामले में फरार भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को यूपी पुलिस जगह-जगह दबिश देने में लगी है। इसी बीच श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई हुई है। अथॉरिटी ने त्यागी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर और हथौड़ा चल रहा है। वहीं बुल्डोजर की कार्रवाई से सोसायटी वालों में खुशी की लहर है, ये लोग मिठाई भी बांट रहे हैं। बता दें, फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी की लोकेशन उत्तराखंड में मिली है।

गैंगस्टर श्रीकांत त्यागी का नोएडा प्राधिकरण में काफी वर्चस्व था, अवैध कब्जा हटाने के लिए कई बार नोटिस भी जारी हुआ था, अवैध अतिक्रमण को लेकर 2019 में अंतिम नोटिस जारी हुआ था। 3 साल बाद भी अवैध कब्जा नहीं हटाया गया था। अवैध अतिक्रमण को लेकर इतना बढ़ा बवाल हुआ है।

वहीं फरार चल रहे श्रीकांत त्यागी की आखिरी लोकेशन उत्तराखंड में मिली है। श्रीकांत त्यागी की लोकेशन, हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच में बताई जा रही है। खबर है कि मोस्टवांटेड त्यागी का मोबाइल करीब 10 बार ऑन और ऑफ हुआ है। त्यागी के हरिद्वार के एक सीसीटीवी में भी कैद होने की खबर है।

बता दें कि, फरार भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर सांसद महेश शर्मा ने यूपी पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस ने 8 टीमें भी गठित की है जो कि अलग-अलग क्षेत्रों में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दबिश देने में लगी है।

Related Articles

Back to top button