
वाराणसी- मिशन-24 के चुनाव में कौन सी पार्टी बाजी मार कर ले जाएगी,ये तो चुनावी नतीजों में ही पता चलेगा.अभी सभी राजनीतिक दल गरीबी महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर एक दूसरे को घेरने में लगी हुई है.
इसी कड़ी में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय को नोटिस जारी किया गया है. अजय राय को जिला निर्वाचन से नोटिस मिला है. आदर्श आचार संहिता के तहत नोटिस दिया गया है.
वाराणसी
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 18, 2024
➡इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय को नोटिस
➡अजय राय को जिला निर्वाचन से मिला नोटिस
➡आदर्श आचार संहिता के तहत दिया गया नोटिस
➡पीएम मोदी को हत्यारा बताए जाने पर मिली नोटिस
➡हेट स्पीच मामले को निर्वाचन आयोग ने लिया संज्ञान
➡वैक्सीन को लेकर PM को अजय राय ने… pic.twitter.com/fPV4tgyTf8
पीएम मोदी को हत्यारा बताए जाने पर नोटिस मिली है.हेट स्पीच मामले को निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लिया है.
वैक्सीन को लेकर PM को अजय राय ने हत्यारा बताया था. BJP के विधिक प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र की तरफ शिकायत हुई थी.शिकायत को संज्ञान में लेकर नोटिस जारी किया गया. 27 मई तक अजय राय को देना नोटिस का जवाब होगा.









