द्वितीय तल पर संगमरमर की होगी राम दरबार मूर्ति, अक्टूबर में पूरा हो जाएगा निर्माण कार्य 

शेषावतार मंदिर की शिला बदली जाएगी। ये बात राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे बताया। 

Ayodhya News: राम मंदिर के द्वितीय तल पर बनने वाले राम दरबार में राम दरबार की मूर्ति संगमरमर की होगी। मंदिर परिसर में बन रहे सप्त मंदिर का निर्माण अक्टूबर में पूरा हो जाएगा। शेषावतार मंदिर की शिला बदली जाएगी। ये बात राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे बताया। 

उन्होंने बताया. 25 वर्ष पुरानी आधारशिला को हटाकर नई आधारशिला रखी जाएगी। राम मंदिर परिसर में ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए जुलाई के प्रथम सप्ताह में फाउंडेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। ऑडिटोरियम का कार्य 12 महीने में पूर्ण कर लिया जाएगा। 

नृपेंद्र मिश्रा ने बताया, राम मंदिर परिसर में ही म्यूजियम बनेगा। म्यूजियम में रामायण कालीन वस्तुएं रखे जाएंगे। खुदाई में मिले हुए वस्तु भी म्यूजियम में रखे जाएंगे। म्यूजियम में 500 वर्षों का ही नहीं 500 वर्षों से अधिक राम मंदिर के इतिहास को दिखाया जाएगा। राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने के लिए कल शाम को ही नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंच गए थे।

Related Articles

Back to top button