ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान, बोले- हमें मजबूत देखकर विपक्ष परेशान, ‘मेरा मंत्री बनना तय’

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा कभी सत्ता का सुख नहीं भोग सकेगी. हम 32 सीटों पर जीत का दावा करते हैं.

लखनऊ– सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अब बीजेपी के खेमे में आ गए है. और जब से वो बीजेपी के साथ आए हैं तब से उन्होंने विपक्षी दलों के ऊपर हमला तेज कर दिया है.

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का एक बयान फिर से चर्चा में है. ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा कभी सत्ता का सुख नहीं भोग सकेगी. हम 32 सीटों पर जीत का दावा करते हैं.

आगे उन्होंने ये भी कहा कि हमें मजबूत देखकर विपक्ष के लोग परेशान है. सपा के कई पूर्व मंत्री, विधायक BJP में शामिल होंगे.

इसी के साथ अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा कि मेरे मजबूत होने से अखिलेश को दिक्कत है. मेरा मंत्री बनना तय है,विभाग पर कुछ कह नहीं सकते अभी.

Related Articles

Back to top button