
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई आला नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया साइट ‘कू’ पर लिखा,”जनप्रिय राजनेता, कुशल संगठनकर्ता, करोड़ों कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक, भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों, सदैव स्वस्थ रहें एवं आपको समृद्ध एवं सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो।”
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कू पर लिखा,”विनम्र व कर्मठ व्यक्तित्व के धनी, ओजस्वी वक्ता, कुशल संगठनकर्ता, हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 श्री जगत प्रकाश नड्डा जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।”
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी ‘कू’ पर पोस्ट करके जेपी नड्डा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा,”विनम्र व कर्मठ व्यक्तित्व के धनी, ओजस्वी वक्ता, कुशल संगठनकर्ता, हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 श्री जगत प्रकाश नड्डा जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।”
नितिन गडकरी ने ‘कू’ पर लिखा,”भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे. पी. नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।”
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कू पर लिखा,”भाजपा के अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। माँ त्रिपुरसुंदरी आपको दीर्घायु और स्वस्थ्य जीवन प्रदान करें। आपके नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए काम कर रहे हैं।”
दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहली बार साल 1993 के चुनाव में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। बतौर विधायक इन्होने साल 1998 में अपना कार्यकाल दोबारा दोहराया। अपने पहले कार्यकाल के दौरान, उन्होंने साल 1994 से 1998 तक हिमाचल प्रदेश विधान सभा में अपने पार्टी समूह के नेता के रूप में कार्य किया।
वे अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और संसदीय मामलों के मंत्री थे। नड्डा को जून 2019 में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। 20 जनवरी 2020 को, उन्हें सर्वसम्मति से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुना गया और अमित शाह के उत्तराधिकारी के रूप में उन्हें अहम भूमिका मिली थी।