“बैलेट लूटने वाले ईवीएम पर सवाल उठाते हैं…”, EVM पर फैसले के बाद CM योगी का विपक्ष पर निशाना

शनिवार यानी 27 अप्रैल को मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, "विपक्ष जब भी चुनाव हारती है उसका ठीकरा ईवीएम पर फोड़ते हैं।

EVM को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस पर खूब निशाना साधा है। शनिवार यानी 27 अप्रैल को मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, “विपक्ष जब भी चुनाव हारती है उसका ठीकरा ईवीएम पर फोड़ते हैं। इस बीच अब तक जो मतदान हुआ उसमें देश के अंदर फिर एक बार मोदी सरकार के रुझान नजर आने लगे हैं।

दरअसल, आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी कांग्रेस, सपा या इंडी गठबंधन से जुड़े दूसरे दल चुनाव हार रहे होते हैं तब ये हार का ठीकरा EVM पर फोड़ने का प्रयास करते हैं। 2014 से ही आप लगातार ये बात सुन रहे हैं। अभी गत वर्ष ही हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी है। क्या ये सरकार बैलेट पेपर से वोटिंग करवाकर बनी थी? 2009 में केंद्र में यूपीए की सरकार बनी। क्या ये बैलेट पेपर से बनी थी?…कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि जो लोग आज ईवीएम को नकार रहे हैं ये वही लोग हैं जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे। अब तक दो चरणों के चुनाव में रूझान फिर एक बार मोदी सरकार के हैं। गौरतलब है कि कल सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम से जुड़े विवाद पर अपना फैसला सुनाते हुए मतपत्रों से चुनाव नहीं होने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Back to top button