
प्रदेश में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के तहत आज कांग्रेस मुख्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। 9 से 15 अगस्त तक चलने वाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के लिए कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं को जिला प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त किया है। इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के तहत सभी जनपदों में 75 किमी लंबी पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के समापन पर 15 अगस्त को जिला मुख्यालयों एवं प्रदेश मुख्यालय में भव्य समारोह आयोजित होगा।
देहरादून में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के लिए पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को जिला प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को सहप्रभारी बनाया गया है। कांग्रेस का यह अभियान पूरे देश में 9 अगस्त को शुरू होगा और 15 अगस्त को जिला मुख्यालयों एवं प्रदेश मुख्यालय में भव्य समारोह के साथ इसका समापन होगा।









