
डेस्क. ऑस्कर 2022 समारोह में विल स्मिथ ने बेस्ट एक्टर का खिताब जीता है। विल स्मिथ के खिताब जीतने से ज्यादा उनके थप्पड़ पर बवाल मचा हुआ है। इसी बीच बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौट ने विल स्मिथ का समर्थन किया है। कंगना रनौट ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ‘अगर कोई मेरी मां और बहन का मज़ाक उड़ाता है तो मैं भी वहीं करूंगी जो विल स्मिथ ने किया है।

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौट ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विल स्मिथ और क्रिस रॉक की थप्पड़ वाली फोटो शेयर करते हुए कंगना ने लिखा है कि ‘अगर कुछ बेवकूफ मेरी मां और बहन का मज़ाक उड़ाएंगे तो मैं भी वही करूंगी जे विल स्मिथ ने किया है। हालांकि विल स्मिथ ने अपनी इस हरकत पर शर्मिंदगी जाहिर करते हुए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है और ये माना है कि वो गलत थे, इतना ही नहीं एक्टर अपनी इस हरकत को लेकर शर्मिंदा भी हैं।
बता दें, ऑस्कर 2022 समारोह के दौरान ऑस्कर 2022 लुक का जिक्र करते हुए क्रिस रॉक ने विल की पत्नी और अभिनेत्री जैडा पिंकेट स्मिथ के मुंडे सिर वाले लुक को लेकर मजाक उड़ाया था। विल स्मिथ होश खो बैठे और आवेश में आकर क्रिस रॉक को थप्पड़ मार दिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।