OYO होटल बना सेक्स रैकेट का अड्डा, पुलिस ने 7 महिलाओं समेत 11 लोगों को किया गिरफ्तार !

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने बुधवार देर रात एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। नोएडा थाना-39 की पुलिस ने एक OYO होटल पर...

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने बुधवार देर रात एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। नोएडा थाना-39 की पुलिस ने एक OYO होटल पर 7 महिलाओं को बरामद किया और 4 पुरुषों को भी गिरफ्तार किया है। नोएडा के सेक्टर-41 में एक ओयो के होटल में ये गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ओयो होटल को सीज कर दिया गया है। टीम ने ये कार्रवाई ASP-1 के नेतृत्व में देर रात की गई है। मौके से पुलिस को यौन वर्धक दवाएं समेत अवैध सामान भी बरामद किया गया है। साथ ही साथ पुलिस के द्वारा तकरीबन 15 मोबाइल फोन और ट्रांजक्शन को निकाला गया है।

पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल के मुताबिक थाना सेक्टर-39 क्षेत्रांतर्गत दादरी रोड पर रात को सेक्टर-41 में ओयो होटल में अनैतिक देह व्यापार की सूचना प्राप्त हुई थी। इस पर ASP-1 के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा 4 पुरुषों व 7 महिलाओं को पकड़ा गया हैं। इस प्रकरण के सम्बन्ध में मुकदमा लिखने के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button