Paris olympics 2024: दूसरे ओलंपिक पदक से चूकीं भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू

भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू का लगातार दूसरा ओलंपिक पदक जीतने का सपना टूट गया है।

पेरिस ओलंपिक- भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू का लगातार दूसरा ओलंपिक पदक जीतने का सपना टूट गया है। वे बुधवार को महिलाओं की 49 किलोग्राम मुकाबले में चौथे नंबर पर रहीं.

टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली 29 साल की मीराबाई चानू ने स्नैच में 88 और क्लीन एंड जर्क में 111 से कुल 199 किलोग्राम वजन उठाया.

चीन की होउ झिहुई ने 206 किलोग्राम (89 किग्रा+117 किलोग्राम) की कोशिश के साथ अपने खिताब को बरकरार रखा, जबकि रोमानियाई मिहेला कैम्बेई ने कुल 205 किसोग्राम (93 किग्रा+112 किलोग्राम) के साथ रजत पदक जीता.

बता दें कि ओलंपिक की रेस में भारत 67वें स्थान पर है. 27 गोल्ड मेडल के साथ अमेरिका पहले स्थान पर काबिज है, जबकि चीन के खाते में अब तक 25 स्वर्ण पदक हैं और वह दूसरे पायदान पर है.

Related Articles

Back to top button