नेहरू के समय में हुआ बंटवारा, कांग्रेस को पाकिस्तान से करनी चाहिए भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत- भूपेंद्र चौधरी

आज यूपी के प्रदेश अध्यक्ष जौनपुर प्रथम आगमन पर जौनपुर कार्यालय पहुंचे, जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े जोर शोर से उनका स्वागत सम्मान समारोह किया।

आज यूपी के प्रदेश अध्यक्ष जौनपुर प्रथम आगमन पर जौनपुर कार्यालय पहुंचे, जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े जोर शोर से उनका स्वागत सम्मान समारोह किया। जहां उन्होंने राहुल गांधी के द्वारा सावरकर पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं उसके लिए उन्होंने कहा कि सावरकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया था, सावरकर जी ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था इस तरह से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के लिए कांग्रेस के नेता इस तरह का प्रपंच कर रहे हैं वही प्रदेश व देश से कांग्रेश की भूमिका लगभग अब समाप्त सी हो गई है।

आज जिला कार्यालय सीहीपुर में पहुंचे यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में सीधे राहुल गांधी व भाजपा जोड़ो यात्रा पर हमला बोल दिया और वही कहा कि प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के समय में देश का बंटवारा हुआ था अगर राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करनी है तो पाकिस्तान के कराची,लाहौर इस्लामाबाद,मुल्तान से करनी चाहिए क्योंकि उनके दादा के समय में ही देश का बंटवारा हुआ था अगर जोड़ना है तो इन क्षेत्रों को भारत में जोड़ना चाहिए।

वहीं यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मैनपुरी रामपुर,खतौली विधानसभा के होने वाले उपचुनाव को लेकर सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर हमारी पार्टी जनता से जुड़ी हुई है, हम अपने कार्यों के आधार पर जनता के बीच जा रहे हैं, विपक्षियों को उन्होंने सीजनल पार्टी बताया व नेता बताया। तो वही देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पूरे 8 साल के कार्यकाल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 दिन की भी छुट्टी नहीं ली हुई थी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने साढ़े 5 साल के कार्यकाल में 1 दिन की छुट्टी नहीं ली दूसरी तरफ बीजेपी के सांसद विधायक भी जनता से सीधे जुड़े हुए निश्चित तौर पर भाजपा तीनों सीट पर जीत हासिल करेगी।

आज यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी नगर निकाय चुनाव को लेकर जौनपुर प्रथम आगमन पर पहुंचे थे वही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने घंटों बाद की यूपी बीजेपी अध्यक्ष जौनपुर स्थित बीजेपी कार्यालय पर आज करीब अपने निर्धारित समय से करीब 2 घंटे की देरी से पहुंचे थे, जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button