चुनाव के बीच चक्रवात से निपटने के लिए पीएम मोदी ने किया अफसरों के साथ मंथन

चुनाव प्रचार में व्यस्त पीएम मोदी समय निकालकर अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों के बारे में जानकारी ली है। उन्हें आवश्यक दिशा-नर्देश दिए।

उत्तर भारत भीषण गर्मी से हाल बेहाल है। वहीं पश्चिम बंगाल में रेमल तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात यह तूफान पश्चिम बंगाल के तट से टकराएगा। उस वक्त 120 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस बीच चुनाव प्रचार में व्यस्त पीएम मोदी समय निकालकर अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों के बारे में जानकारी ली है। उन्हें आवश्यक दिशा-नर्देश दिए।

यहां आप को बता दें कि तूफान के असर को देकते हुए कोलकाता एयरपोर्ट पर 21 घंटे के लिए उड़ाने निरस्त कर दी गई हैं। पीएम मोदी ने अधिकारियों के साथ तूफान से बचने के लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-नर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button