वाराणसी में बोले PM Modi- कुछ लोगों के लिए गाय गुनाह, हमारे लिए माता है, पूज्यनीय है…

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी की ग्रामीण अर्थव्यवस्था व किसानों को सशक्त करने ‘बनास डेयरी संकुल’ की आधारशिला रख #यूपीमेंश्वेत_क्रांति का श्रीगणेश किया। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा,आज काशी और आसपास का ये पूरा क्षेत्र, एक बार फिर से पूरे देश व यूपी के गांवों, किसानों और पशुपालकों के लिए बहुत बड़े कार्यक्रम से खास बना है। देश किसान दिवस मना रहा है। हमारे यहां गाय व गोबर की बात करना, कुछ लोगों ने ऐसे हालात पैदा कर दिया है जैसे गुनाह कर दिया है। हमारे लिए गाय माता है। आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जन्म जयंती है। उनकी स्मृति में देश आज किसान दिवस मना रहा है। हमारे यहां गाय की बात करना, गोबरधन की बात करना कुछ लोगों ने गुनाह बना दिया है। गाय कुछ लोगों के लिए गुनाह हो सकती है, हमारे लिए गाय, माता है, पूजनीय है।

पीएम मोदी बोले, गाय-भैंस का मजाक उड़ाने वाले लोग ये भूल जाते हैं कि देश के 8 करोड़ परिवारों की आजीविका ऐसे ही पशुधन से चलती है। भारत के डेयरी सेक्टर को मजबूत करना हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। आज यहां ‘बनास काशी संकुल’ का शिलान्यास किया गया है। गायें मेरे चारों ओर रहे और मैं गायों के चारों ओर रहूं, हमारे शास्त्रों व संस्कृति में ये कहा गया है। हमने पशुओं में विभिन्न बीमारियों के लिए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान चलाया है। मेरा अटूट विश्वास है कि देश का डेयरी सेक्टर, पशुपालन, श्वेत क्रांति में नई ऊर्जा, किसानों की स्थिति को बदलने में बहुत बड़ी भूमिका निभा सकती है।

पीएम ने कहा, पशुपालन, महिलाओं के आर्थिक उत्थान, उनकी उद्यमशीलता को आगे बढ़ाने का बहुत बड़ा जरिया है। 10 करोड़ से अधिक पशुपालन देश के छोटे किसानों की अतिरिक्त आय का बहुत बड़ा साधन बन सकता है। जो हमारा पशुधन है, वो बायोगैस, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती का भी बहुत बड़ा आधार है। बनारस की लस्सी और छेने की एक से बढ़कर मिठाई का स्वाद अब और बढ़ जाएगा। बनारस का रस और बढ़ जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, दूध खरीदें तो कौन सा सुरक्षित है, इसकी पहचान सामान्य लोगों के लिए मुश्किल होती है। भारतीय मानक ब्यूरो ने एकीकृत सर्टिफिकेट व्यवस्था व लोगो भी जारी किया है। इससे दुग्ध शुद्धता जांचना आसान हो जाएगा। डबल इंजन की भाजपा सरकार, पूरी ईमानदारी व शक्ति से किसानों तथा पशुपालकों का साथ दे रही है। आज वाराणसी में ‘बनास काशी संकुल’ का शिलान्यास, सरकार और सहकार की भागीदारी का प्रमाण है।

पीएम मोदी बोले, कामधेनु गाय की विशेषता वाला एकीकृत लोगो से देश में दुग्ध शुद्धता की पहचान से भारत के दूध उत्पादों की वैश्विक विश्वसनीयता भी बढ़ेगी। धरती मां के कायाकल्प, सुरक्षा और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए, हमें दोबारा प्राकृतिक खेती की तरफ मुड़ना ही होगा।

Related Articles

Back to top button
Live TV