वाराणसी नगर निगम के फेसबुक एकाउंट से डाले जा रहे पॉर्न वीडियो, यूजर्स उड़ा रहे खिल्ली !

वाराणसी नगर निगम कार्यालय में शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर निगम का फेसबुक एकाउंट हैक हो गया। हैकर नगर निगम के फेसबुक एकाउंट पर लगातार ओटीटी प्लेटफार्म के पोर्न वीडियो क्लिप शेयर कर रहा है।

वाराणसी; नगर निगम कार्यालय में शनिवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब नगर निगम का फेसबुक एकाउंट हैक हो गया। हैकर नगर निगम के फेसबुक एकाउंट पर लगातार ओटीटी प्लेटफार्म के पोर्न वीडियो क्लिप शेयर कर रहा है। नगर निगम का फेसबुक एकाउंट हैक होने से अधिकारी जहां परेशान हैं, तो वहीं, सोशल मीडिया पर नगर निगम के ऑफिशियल फेसबुक एकाउंट के हैक होने पर यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं।

नगर निगम के अधिकारियों ने की शिकायत

वाराणसी नगर निगम का ऑफिशियल एकाउंट हैक हो जाने को लेकर नगर निगम के अधिकारियों ने इसकी शिकायत साइबर पुलिस और फेसबुक से किया है। वाराणसी नगर निगम के पीआरओ संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि फेसबुक एकाउंट को हैक करने का मामला संज्ञान में आते ही इसकी कंप्लेन कर दी गई है। वहीं फेसबुक एकाउंट को रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही इस समस्या को दूर कर लिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने नगर निगम के लिए मजे

नगर निगम वाराणसी का ऑफिशियल फेसबुक एकाउंट हैक होने पर सोशल मीडिया पर यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स संतोष मौर्या लिखते हैं कि “वाराणसी नगर निगम में आपका स्वागत है, इस वीडियो के माध्यम से”, तो वहीं फेसबुक यूजर्स साजिद खान लिखते हैं कि “नाम चेंज कर दो भाई नगर निगम में ये सब नही होता है, नगर की सच्चाई दिखाई अपने आप फॉलोअर हो जाएंगे, फॉलोअर और लाइक कमेंट के लिए ये सब करना पड़ रहा है”। ऐसे ही तमाम यूजर्स नगर निगम और हैकर्स को ट्रोल करने में जुटे हैं।

रिपोर्ट : नीरज जायसवाल , वाराणसी

Related Articles

Back to top button