Prayagraj: कृषि विभाग के डॉक्टर का बड़ा कारनामा, बिना कमीशन नहीं कर रहे रिटार्यड कर्मचारियों के ग्रेच्युटी का भुगतान

प्रयागराज. प्रयागराज के कृषि विभाग में कार्यरत सहायक निदेशक भूमि परीक्षण प्रयोगशाला के डॉक्टर एच एन सिंह का कारनामा सामने आया है। अपने ही विभाग के रिटार्यड कर्मचारियों का बिना कमीशन के ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं कर रहे हैं। जबकि रिटायर्ड कर्मचारी डोनाल्डसन कैंसर से पीड़ित है।

इतना ही नहीं विभाग में हमेशा सुर्खियों में रहे एच एन सिंह का उनके उच्च अधिकारियों का कभी कोई भय नहीं है वह मनमानी तरीके से पिछले कई वर्षों से प्रयागराज में जमे हुए हैं दो बार उच्च अधिकारियों ने निलंबन की कार्रवाई की संस्तुति की उसके बाद भी उनका निलंबन ना करते हुए श्रेणी 3 से श्रेणी दो में प्रमोशन कर दिया गया और जिस मंडल के रहने वाले हैं उसी मंडलीय कार्यालय में उन्हें सहायक निदेशक भूमि परीक्षण प्रयोगशाला के पद पर बैठा दिया गया एच एन सिंह के आगे उनके विभाग के अधिकारी भी नतमस्तक हैं।

विभाग में अधिकारियों कि नहीं बल्कि एच एन सिंह की चलती है ,कैंसर पीड़ित डोनेशन दास की रिटायर्ड होने के 9 वर्ष बाद भी उनके ग्रेजुएटी का भुगतान नहीं हो सका। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लेकर डीएम तक न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में डॉक्टर एसएन सिंह का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं, लेकिन पूर्व में अधिकारियों द्वारा किए गए कार्यवाही के सवाल पर वह चुप्पी साध ली है।

Related Articles

Back to top button
Live TV