
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा और आगजनी के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है। वहीं शनिवार को प्रयागराज के SSP अजय कुमार ने इस हिंसा के मास्टरमाइंड के नाम का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस हिंसा का मास्टरमाइंड जावेद अहमद उर्फ पंप है। और जावेद अहमद उर्फ पंप की बेटी JNU में पढ़ती है।
और पुलिस जावेद की बेटी की भूमिका की भी जांच कर रही’। उन्होंने आगे बताया कि हिंसा के अरोपियों के मोबाइल से कई आपत्तिजनक चीजें बरामद हुईं है। और जावेद अहमद समेत अबतक 68 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। साथ ही 29 गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
और इस केस में 70 अभियुक्त और 5000 से ज्यादा अज्ञात नामजद हैं। जिनकी पहचान पुलिस वीडियो के माध्यम से कर रही है। वहीं सीएम के निर्देश के बाद प्रशासन की सक्रियता और बढ़ गई व जगह-जगह पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की. यूपी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के अलग अलग जिलों से बड़ी संख्या में कई लोगों को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद पुलिस ने कई जिलों से 227 लोगों की पहचान की है।
