ताबड़तोड़ गोलियों से थर्राया प्रयागराज, अतीक अहमद के 2 बेटों समेत 7 लोग हिरासत में

राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल सहित दो गनर को कल दिन दहाड़े गोली मार दी गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल सहित दो गनर को कल दिन दहाड़े गोली मार दी गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। प्रयागराज धूमनगंज इलाके में उमेश पाल हत्याकांड में शामिल 10 से अधिक हमलावरों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। अतीक अहमद के 2 बेटों एहजम और आबान सहित अतीक के आधा दर्जन से ज्यादा करीबियों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। क्राइम ब्रांच और STF की टीम लगातार पूछताछ कर रही है।

शुक्रवार देर शाम प्रयागराज में बीएसपी विधायक राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह उमेश पाल पर बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस गोलीकांड में उमेश पाल समेत उनके एक गनर की भी मौत हो गई। प्रयागराज पुलिस की 10 टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी। STF पूर्वांचल के कुख्यात शूटरों की लोकेशन तलाश रही है। प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशांबी में लगतार छापेमारी की जा रही है। गंभीर मामले के मद्देनज़र STF भी लगाई गई है।

बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि दिनदहाड़े गवाह के ऊपर फायरिंग हुई। देर शाम ताबड़तोड़ फायरिंग और देसी बमों से किये गए जानलेवा हमले में उमेश पाल और उसकी सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए थे। इलाज के दौरान उमेश पाल और उनकी एक गनर की मौत हो गई। दूसरे सुरक्षाकर्मी का अभी इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गोलीबारी की सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button
Skvelé tipy a triky pre zlepšenie vášho každodenného života, šikovné kuchárske recepty a užitočné články o záhradkárstve - to všetko nájdete na našom webe. Nechajte sa inšpirovať a objavujte nové spôsoby, ako si uľahčiť život a využiť svoj čas efektívne. Sledujte nás a získajte užitočné rady pre každý deň! Rýchla hádanka pre majstrov zraku: Nájdite Výzva pre najmúdrejších: Nájdite 3 chyby za 12 sekúnd - Bláznivá úloha pre rýchlych: nájdite sovu bábku za 15 Tajomný Citrón schovaný Objavte najlepšie tipy a triky pre zlepšenie vášho každodenného života! Užitočné rady pre varenie, domáce remeslá a záhradkárske nápady vám pomôžu starať sa o svoj domov a záhradu s ľahkosťou. Čítajte naše články a získajte užitočné informácie pre vaše každodenné potreby.