राष्ट्रपति मुर्मु ने पशुपति पारस का इस्तीफा किया स्वीकार, इस मंत्री को दी मंत्रालय की जिम्मेदारी…

इस्तीफे से पहले पशुपति पारस फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज का मंत्रालय संभाल रहे थे। मगर अब ये जिम्मेदारी किरेन रिजिजू को दे दी गई है।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बिहार के सियासत में गरमा गर्मी बढ़ता नजर आ रहा है। बीते दिन सीट शेयरिंग को लेकर नाराज आरएलजेपी के अध्यक्ष पशुपति पारस ने एनडीए और केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। खबर है कि बुधवार यानी 20 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने कैबिनेट मंत्री किरेन रिजिजू को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का प्रभार सौंपने का निर्देश दिया है।

दरअसल, बुधवार को राष्ट्रपति के सचिव ने प्रेस रिलीज़ के जरिये ये जानकारी दी है। प्रेस रिलीज के अनुसार प्रधानमंत्री की सलाह के मुताबिक भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 75 के खण्ड (2) के तहत केंद्रीय मंत्रिपरिषद से पशुपति कुमार पारस का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है।

गौरतलब है कि इस्तीफे से पहले पशुपति पारस फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज का मंत्रालय संभाल रहे थे। मगर राष्ट्रपति के आदेश के बाद अब ये जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button