प्रियंका गांधी ने बनाई भारत जोड़ो यात्रा से दूरी, यूपी में यात्रा की शुरुआत से पहले लगा बड़ा झटका!

उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी अस्वस्थ होने की वजह से आज चंदौली से शुरू होने वाले भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगी।

Varanasi News: उत्तर प्रदेश में आज से शुरू होने वाले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले बुरी खबर है। प्रदेश के चंदौली से शुरू होने वाले भारत जोड़ो न्याय यात्रा में प्रियंका गांधी शामिल नहीं होंगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में प्रियंका गांधी के शामिल नहीं होने की खबर को पुष्टि किया है।

उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी अस्वस्थ होने की वजह से आज चंदौली से शुरू होने वाले भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल नहीं होंगी। वहीं, आगे की यात्रा खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी के शामिल होने को लेकर अजय राय ने देर शाम तक इस पर कुछ भी कहने की बात कही है।

गौरतलब है कि बिहार से होते हुए उत्तर प्रदेश में देर शाम राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंचेगी। चंदौली जनपद में यात्रा का स्वागत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा किया जाना है। प्रियंका गाधी चंदौली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने वाली थी। लेकिन प्रियंका गांधी के अस्वस्थ्य होने की वजह से यात्रा में शामिल न होना यूपी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

Related Articles

Back to top button