प्रियंका ने बताया राहुल को क्यों नहीं लगती ठंड, बोली- मेरा भाई एक योद्धा है और सत्य का कवच पहने हैं

राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा का यूपी में आगमन हो हुआ। गाजियाबाद में ​प्रियंका गांधी ने अपने भाई और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनके साथ आये जत्थे का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान समथकों में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अलग सा जोश देखने को मिला और प्रियंका गांधी काफी खुश दिखाई दीं। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए।

सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने भाई राहुल गांधी के तारीफ में प्रियंका गांधी ने कहा मेरा भाई एक योद्धा हैं। उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत हुआ है। राहुल गांधी नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे है। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि मुझे मेरे भाई पर गर्व है।

राहुल गांधी देश में नफरत की राजनीति को खत्म कर रहे है। वहीं प्रियंका ने आगे कहा कि राहुल गांधी को ठण्ड इस लिए नहीं लगती क्योंकि वह सत्य का कवच पहने हुए है और मेरे भाई की रक्षा भगवान और देश के समस्त कार्यकर्ताओं के हवाले है। इतना ही नहीं आगे उन्होंने बीजेपी पर वार करते हुए कहा कि हमें अपने भाई पर गर्व है। हमारे भाई को सत्ता खरीद नहीं पायी और न ही भविष्य में कोई सत्ता या सरकार खरीद पायेगी।

आपको बता दे की राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडू के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। अब तक यह यात्रा 10 राज्यों से गुजरते हुए करीब 2800 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। इसी महीने यह यात्रा कश्मीर में समाप्त होगी। यात्रा के समापन से पहले यूपी का यह चरण बहुत अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
Live TV