भाजपा को संविधान बदलने नहीं देंगे…राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने मंच से संविधान के ग्रंथ को दिखाते हुए कहा की भाजपा को संविधान बदलने नहीं देंगे। राहुल गांधी के भाषण का पूरा फोकस संविधान पर ही रहा।

Lok Sabha Election 2024: कन्नौज के बोर्डिंग ग्राउंड में शुक्रवार को आयोजित इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह एक मंच पर दिखे। इस दौरान राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “…हमारे संविधान को दुनिया की कोई ताकत छू नहीं सकती…

राहुल गांधी ने मंच से संविधान के ग्रंथ को दिखाते हुए कहा की भाजपा को संविधान बदलने नहीं देंगे। राहुल गांधी के भाषण का पूरा फोकस संविधान पर ही रहा। उन्होंने कहा, संविधान ने देश के दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, किसानों, गरीबों, छोटे व्यापारियों को अधिकार दिए हैं।

उन्होंने कहा, ये गांधी जी और बाबा साहेब अंबेडकर की देन है, लेकिन BJP-RSS इसे खत्म करना चाहते हैं। इसलिए हमने ठान लिया है कि हर कीमत पर संविधान की रक्षा करेंगे। हिंदुस्तान के संविधान को दुनिया की कोई भी शक्ति खत्म नहीं कर सकती है। 

Related Articles

Back to top button