भाईयों की कलाई पर सजेगी पीएम मोदी-सीएम योगी के साथ चंद्रयान-3 वाली राखी, बाजारों में बढ़ी डिमांड

देश में 30 और 31 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा, ऐसे में रंग-बिरंगी और आकर्षित कर देने वाली राखियों से बाजार सज गए हैं। इस बार रक्षाबंधन पर बाजार में सबसे ज्यादा चंद्रयान वाली राखी काफी सुर्खियों में हैं।

वाराणसी; देश में 30 और 31 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा, ऐसे में रंग-बिरंगी और आकर्षित कर देने वाली राखियों से बाजार सज गए हैं। इस बार रक्षाबंधन पर बाजार में सबसे ज्यादा चंद्रयान वाली राखी काफी सुर्खियों में हैं। भारत के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के साथ ही लोग काफी उत्साहित हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के पर्व पर बाजार में चंद्रयान-3 वाली राखी बहनों को खूब भा रही है। पीएम मोदी और सीएम योगी के साथ चंद्रयान-3 की राखी बाजार की रौनक बढ़ा रही है।

चंद्रयान -3 की राखी के आगे ऑटोफिशियल रखी पड़ी फीकी, पीएम मोदी और सीएम योगी की बढ़ गई डिमांड

वाराणसी के बाजारों में इस बार चंद्रयान-3 की तस्वीर वाली राखी के आगे आर्टिफिशियल राखियां फीकी पड़ गई हैं। रक्षाबंधन के पर्व पर राखियां खरीदने आने वाली महिलाएं और युवतियों को चंद्रयान-3 वाली राखी काफी आकर्षित कर रहा है। यही वजह है कि बाजार में पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीर वाली राखी के साथ चंद्रयान-3 वाली राखी की डिमांड काफी है। इन राखियों के डिमांड से दुकानदार भी काफी खुश है और इन राखियों से खूब मुनाफा कमा रहे हैं।

चंद्रयान-3 राखी ने बाजारों में लाई रौनक

चंद्रयान राखी की डिमांड को लेकर वाराणसी के दुकानदारों ने बताया कि जब से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग चंद्रमा के दक्षिणी छोर पर हुई, तब से ही दुकानदारों ने राखियों को बनवाने का ऑडर दे दिया। क्योंकि जिस प्रकार से लोगों में चंद्रयान मिशन की सफलता को लेकर खुशी है, ऐसे में उन्हें मालूम था कि इस बार इसकी डिमांड होगी। वही रक्षाबंधन आते ही पीएम मोदी, सीएम योगी के साथ चंद्रयान-3 की राखियों की डिमांड तेजी से बढ़ गई है।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल, भारत समाचार

Related Articles

Back to top button
Live TV