
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीएम योगी ने पावन पर्व रक्षाबंधन पर महिलाओं व बहनों के लिए निःशुल्क बस सेवा की है। जिससे आज महिलाओं को सफर करने में आसानी होगी. सीएम योगी द्वारा यूपी की बहनो को यह खास उपहार दिया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की सभी बसों में रक्षाबन्धन पर महिलाओ को मुफ्त सेवा का अवसर प्रदान किया गया है। इस एलान से महिलाओ में रक्षाबंधन पर खासा हर्षों-उल्लास का माहौल है।
बीते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री कार्यालय से एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गयी थी। जिसके अंतर्गत महिलाये 48 घंटे निःशुल्क बस सेवा का लुफ्त उठा पाएंगी। जिसके अंतर्गत कल रात 12 बजे से 12 अगस्त मध्यरात्रि तक महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकेंगी।
बता दें कि महिलाओ को बसों की उपलब्धिता की चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है। क्युकी सूबे के मुख्यमंत्री ने हाल ही में 150 नई बसों को परिवहन विभाग से जोड़ा है, जिन्हे प्रत्येक जिले में 2-2 या जरियरात के अनुसार उपलब्ध कराया जायेगा।








