चित्रकूट के घाट पर…राम की शोभायात्रा… रथ के साथ बुलडोजर भी हुआ शामिल

लोगों ने प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव को इस बार बेहद खास बनाया। शोभायात्रा में रथ के अलावा बुलडोजर को भी शामिल किया गया,

धर्म-आस्था: धर्म नगरी चित्रकूट बुधवार को आस्था के रंग में रंगी रही। लोगों ने प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव को इस बार बेहद खास बनाया। शोभायात्रा में रथ के अलावा बुलडोजर को भी शामिल किया गया, जो मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा।

प्रतिवर्ष : चित्रकूट में राम नवमी पर्व पर शोभा यात्रा निकालती है। हालांकि पहले से इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते रहे हैं वहीं वाहनों की संख्या भी अधिक होती हैं। लेकिन इस बार बुलडोजर पर सवार होकर श्रद्धालु जय श्री राम के नारे लगाते दिखे।

केन्द्र-बिंदु: हरे-भरे पहाड़ों से ढका चित्रकूट आस्था का केन्द्र बिंदु माना जाता है। प्रभु श्रीराम व उनके भाई लक्ष्मण, माता सीता का वनवास के दौरान ज्यादा समय यहीं बीता, ऐसी मान्यता भी है यहां के लोग इसीलिए प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाते हैं।

शोभायात्रा को लेकर पुलिस ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने का प्रयास किया। श्रद्धालु भी खासे उत्साहित नजर आए। जगह-जगह जय श्री राम के नारों से शहर की हवा भी राममय हो गई।

Related Articles

Back to top button