
लखनऊ के थाना हजरतगंज के चिड़ियाघर के पास विदेशी महिला ने हंगामा काटते हुए रिक्शा चालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना पर पहुची पुलिस ने विदेशी महिला को और रिक्शा चालक को पकड़ कर पूछताछ के लिए गई।
पूरा मामला लखनऊ के थाना हजरतगंज क्षेत्र का है। विदेशा महिला लालबाग निषाद हॉस्पिटल के पास रहती है, ई रिक्शा चालक पर विदेशी महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। नशें में धुत रिक्शे वाले ने महिला से छेड़छाड़ की। रिक्शे वाले पर महिला को नशीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगा है। महिला के साथ छेड़छाड़ देख रिक्शा चालक को राहगीरों ने पकड़ा।
सूचना पर हजरतगंज थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस का कहना है कि महिला मानसिक रूप से बीमार है, मेडिकल के लिए विदेशी महिला को पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।