दुःखद: BSP सुप्रीमो मायावती की मां का निधन, सतीश चंद्र मिश्रा ने ट्वीट कर दी जानकारी

लखनऊ. बसपा सुप्रीमो मायावती की मां का निधन हो गया है। मायावती की मां रामरती ने 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। अंतिम संस्कार कल दिल्ली में किया जाएगा। इस बात की जानकारी बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने दी है।

जानकारी के मुताबिक, बसपा सुप्रीमो मायावती की मां का निधन हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से हुआ है। उनका कल दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने ट्वीट कर दुख जताते हुआ कहा है कि ईश्वर दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

Related Articles

Back to top button
Live TV