Sawan 2022: सावन के दूसरे सोमवार शिवालयों में लगा भक्तों का तांता, बम बम भोले के गूंज रहे जयकारे…

श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर प्रदेशभर के शिव मंदिर और शिवालयों में भक्तों का तांता लगा है। सावन सोमवार पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के भक्तों के साथ कांवड़िए जलाभिषेक कर रहे हैं।

लखनऊ. श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर प्रदेशभर के शिव मंदिर और शिवालयों में भक्तों का तांता लगा है। सावन सोमवार पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के भक्तों के साथ कांवड़िए जलाभिषेक कर रहे हैं। प्रदेशभर के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं, पुलिसकर्मी तैनात चप्पे चप्पे पर तैनात हैं, सावन के महीने में लाखों की तादात में भक्त जलाभिषेक करते हैं।

प्रयागराज

श्रावण मास के दूसरे सोमवार के मौके पर संगम नगरी प्रयागराज के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। सिविल लाइन के विश्व प्रसिद्ध शिव मंदिर में स्थित एकादश रुद्र के स्वरुप में विराजमान भगवान भोले को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु गंगाजल, शहद और दूध से जलाभिषेक करने और भगवान भोले को कमल पुष्प, बेलपत्र,धतूरा और मदार अर्पित करने आ रहे हैं। श्रद्धालु भगवान भोले शंकर से पूरे देश में सुख समृद्धि की कामना भी कर रहे हैं। सावन का पूरा महीना भगवान भोले शंकर का माना जाता है। लेकिन सावन में पड़ने वाले सोमवार का विशेष महत्व है। इस बार सावन में चार सोमवार पड़े हैं। सावन के सोमवार को लेकर श्रद्धालुओं की ऐसी मान्यता और आस्था है कि सावन के सोमवार का व्रत रखने और सच्चे मन से भगवान भोले की आराधना से सभी मनोकामनायें पूर्ण होती हैं। सावन में सुहागिनें जहां अपने पति और बेटे की लम्बी उम्र के लिए भगवान भोले की पूजा अर्चना करती है। वहीं कुंवारी कन्याओं द्वारा भगवान भोले की आराधना किए जाने से उन्हें अच्छे वर की प्राप्ति भी होती है।

वाराणसी

सावन के दूसरे सोमवार पर धर्म की नगरी काशी में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा है, लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे, बारिश के बीच श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर रहे हैं। देर रात से हो रही बारिश में शिव भक्तों की लंबी कतार लगी रही। लगातार बारिश में भी श्रद्धालु लंबी कतार लगाकर दर्शन कर रहे हैं। प्रशासन ने किए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये हैं।

रायबरेली

श्रवण मास का दूसरा सोमवार आज है। शहर के चंदापुर कोठी स्थित जगमोहनेश्वर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ लगी है। सुबह से ही मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, लंबी लंबी कतारों में भक्त बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए प्रतीक्षा कर रहे, बम भोले के जयकारे से मंदिर परिसर गूंज रहा है, बेल पत्र, धतूरा व दूध लेकर भक्तगण पहुंच रहे हैं।

अम्बेडकरनगर

शिवबाबा धाम में भक्तों की भारी भीड़ लगी, सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के भक्तों के साथ कांवड़िए जलाभिषेक कर रहे हैं, अयोध्या से जल लेकर पहुंचे कांवड़िए जलाभिषेक कर रहे है, मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात, सावन के महीने में लाखों की तादात में भक्त जलाभिषेक करते हैं।

झांसी

आज मड़िया महादेव मंदिर पर भक्तों का तांता लगा है, सावन के दूसरे सोमवार पर तमाम भक्तगण महिलाएं पुरुष भगवान भोले के दर्शन करने के लिए पहुंचे, इस मंदिर की विशेषता है कि जो यहां पर पांच सोमवार जो आता है उसकी भोले शंकर मनोकामना पूर्ण करते हैं , कई लोग मड़िया महादेव मंदिर पर वर्षों से पूजा अर्चना के करने के लिए आते हैं।

अमेठी

सावन का दूसरो सोमवार आज है, जिले के प्राचीन, तपेश्वर, दण्डेश्वर नाम,गलतेश्वर, झारखंडेश्वर,व अन्य शिव मंदिरों पर जलाभिषेक को लेकर सुबह से कावड़ियो व भक्तों की भारी भीड़ जुटी है, मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गये हैं।

फर्रुखाबाद

फर्रूखाबाद के 400 वर्ष पुराने ऐतिहासिक पुठरी मंदिर मे भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में बम बम भोले के जय कारे गूंज रहे हैं। शिव भक्तों का मंदिरों में तांता लगा है। शिव भक्त गंगाजल से जलाभिषेक कर रहे हैं। शिव भक्त बेलपत्र,भांग धतूरा,फल, फूल चढाकर शिवजी की पूजा अर्चना कर रहे हैं। शिव मंदिरों पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये हैं।

Related Articles

Back to top button