शिवा शर्मा हत्याकांत : श्रद्धा दुबे के घर से एडल्ट टॉय और महंगी विदेशी शराब बरामद, नेता-अफसरों से कनेक्शन आया सामने ?

राजधानी लखनऊ में चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की रहस्यमयी और दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस की तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, इस पूरे घटनाक्रम की परतें एक-एक कर खुलने लगी हैं। जांच की सुई अब शिव शर्मा की मॉडल गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे और उसकी छोटी बहन रश्मि दुबे के इर्द-गिर्द घूम रही है। पुलिस को जांच के दौरान श्रद्धा के घर से कई ऐसे सामान और सुराग हाथ लगे हैं, जो इस पूरे मामले को एक साधारण मौत के बजाय किसी बड़ी और गहरी साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं।

कारोबारी की मौत से ठीक पहले की कड़ी जोड़ने के लिए पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले। फुटेज में शिवा शर्मा के नीचे गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई देता है। कुछ राहगीर तुरंत मदद के लिए आगे आते हैं और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया जाता है, जहां इलाज के दौरान उनकी सांसें थम जाती हैं। इस फुटेज के बाद पुलिस अब यह समझने में जुटी है कि आखिर उस रात ऐसा क्या हुआ था जिसने शिव शर्मा की जिंदगी छीन ली।

पुलिस की पड़ताल में श्रद्धा दुबे और उसकी बहन की लाइफस्टाइल में आए अचानक बदलाव को लेकर हैरान कर देने वाली जानकारियां सामने आई हैं। साल 2022 में दोनों बहनें काम के सिलसिले में लखनऊ आई थीं। शुरुआत में बेहद सामान्य जिंदगी जीने वाली दोनों बहनों की लाइफस्टाइल में पिछले चार सालों के भीतर जमीन-आसमान का अंतर आ गया। सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धा ने धीरे-धीरे संपन्न परिवारों, बड़े कारोबारियों और प्रभावशाली लोगों के बीच पैठ बनाई। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतने कम समय में इनके पास अथाहा पैसा कहां से आ रहा था और इनके खर्चों का जरिया क्या था।

तलाशी के दौरान पुलिस को श्रद्धा के ठिकाने से कई संदिग्ध और महंगे सामान मिले हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। इसके अलावा, दोनों बहनों तक पहुंचने और उनके पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस ने 20 से अधिक संदिग्ध नंबरों को सर्विलांस पर डाला है।

जांच में श्रद्धा के बेहद रसूखदार और हाई-प्रोफाइल कनेक्शन भी उजागर हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित बेहद महंगे ‘द ओबेरॉय’ होटल में एक बड़े राजनीतिक घराने के बेटे के साथ रुकी थी, जहां ओशन व्यू कमरों का एक रात का किराया 30 हजार रुपये से अधिक होता है। इतना ही नहीं, श्रद्धा पर पहले भी कई लोगों को दोस्ती के जाल में फंसाकर चोरी का इल्जाम लगाने की धमकियां देने के आरोप लगते रहे हैं। हजरतगंज थाने में भी एक बार प्रयागराज के भाजपा नेता द्वारा उसकी सिफारिश किए जाने की बात सामने आई है। सोशल मीडिया पर लगभग 1.40 लाख फॉलोअर्स रखने वाली श्रद्धा का रसूख ऐसा था कि उत्तर प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारी तक उसे फॉलो करते थे, हालांकि घटना के बाद कइयों ने उससे दूरी बना ली है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है ताकि कारोबारी शिव शर्मा की मौत के पीछे छिपे सच को सामने लाया जा सके।

Related Articles

Back to top button