सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए प्रतापगढ़ दौरे पर है। प्रतापगढ़ जाते समय नगर के पयागीपुर चौराहे पर सपाइयों ने शिवपाल को जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए डॉक्टर घनश्याम तिवारी की निर्मम हत्या पर शिवपाल यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार लॉ एंड ऑर्डर के नाम पर पूरी तरह फेल है।
सुल्तानपुर- डॉक्टर घनश्याम तिवारी की हत्या का मामला, हत्या मामले में बोले शिवपाल यादव, सरकार लॉ एंड ऑर्डर के नाम पर पूरी तरह फेल, देवरिया में जो घटना हुई वो दुखद है, मुख्यमंत्री को दोनों परिवारों के यहां जाना चाहिए, प्रशासन पहले से सचेत होता तो घटना न होती, सरकार को कार्रवाई करनी… pic.twitter.com/9oCCfPvjz7
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) October 4, 2023
सुल्तानपुर में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर शिवपाल। सरकार को कार्यवाही करनी चाहिए। सरकार निष्पक्ष कार्यवाही नही कर रही है। डॉक्टर हत्याकांड में घटना कराने वालों के मंसूबों को बढ़ा रही बीजेपी। उनपर रोक नही लगा रही है।
देवरिया हत्याकांड पर शिवपाल ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। मुख्यमंत्री जी को दोनो परिवारों के साथ जाना चाहिए था। लेकिन उसमें में भी एकपक्षीय है। देवरिया जाने के मामले पर बोले शिवपाल। हम जायेंगे तो दोनो परिवारों के पास जायेंगे। अगर प्रशासन पहले से सचेत होता तो ये घटना न होती।