देर रात शिवपाल सिंह पहुंचे गौतमपल्ली थाने, सपाइयों की उमड़ी भीड़, जानें क्या है पूरा मामला !

बीती रात करीब 10.30 बजे सपा महासचिव अचानक लखनऊ के गौतमपल्ली थाने पहुंच गए. उनके थाने पहुंचने की भनक लगते ही मीडिया व समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. कुछ देर बाद थाने में रुकने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने उनके आवास पहुंचे.

लखनऊ; बीती रात करीब 10.30 बजे सपा महासचिव अचानक लखनऊ के गौतमपल्ली थाने पहुंच गए. उनके थाने पहुंचने की भनक लगते ही मीडिया व समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. कुछ देर बाद थाने में रुकने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने उनके आवास पहुंचे. यहां उन्होंने अखिलेश यादव से बातचीत की… जिसके बाद बाहर निकलते ही शिवपाल सिंह को समर्थकों ने घेर लिया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए लखनऊ पुलिस पर जमकर निशाना साधा.

शिवपाल सिंह ने कहा कि पुलिस उन्हें फंसा रही है. मामले पर पूरा खुलासा सुबह किया जाएगा. वहीं, जब इस मामले पर DCP सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक से बात की गई तो उन्होंने जानकारी दी. DCP सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि अब्दुल सलमान को संदिग्धता के आधार पर रोका गया था. जिसके बाद पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए थाने लेकर गई थी. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आयेंगे उन्हे सामने लाया जाएगा और निस्पक्षत से कार्रवाई की जायेगी. अब्दुल सलमान को शिवपाल सिंह का निजी सचिव बताया जाता है.

इसी मामले को लेकर शिवपास सिंह गौतमपल्ली थाने पहुंचे थे. इस दौरान थाने में बैठकर उनकी पुलिस अधिकारियों से बातचीत हुई. जिसके बाद वह थाने से निकलकर अखिलेश यादव के घर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए गाड़ी में पुलिस द्वारा हथियार रखकर फंसाने की बात कही.

Related Articles

Back to top button