UP की इस सीट पर सपा ने चला बड़ा दांव, क्या BJP बचा पाएगी अपनी साख ?

इन 10 लोकसभा सीटों में से अगर बात करें फरोजाबाद लोकसभा सीट की तो यह सीट सपा और भाजपा के लिए अति महत्वपूर्ण सीट बन चुकी है

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के बीच सियासी घमासान मचा हुआ है। हर पार्टी अपनी खोई हुई सीट पाना चाहती है और पिछले चुनाव में जीती हुई सीट पर अपनी साख बचाने के प्रयास में लगी है। 7 मई को तीसरे चरण का चुनाव होना है इस चरण में यूपी की कुल 10 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जाएगा। इन 10 लोकसभा सीटों में से अगर बात करें फरोजाबाद लोकसभा सीट की तो यह सीट सपा और भाजपा के लिए अति महत्वपूर्ण सीट बन चुकी है। क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में यह सीट BJP के खाते में आयी थी और सपा को हार का सामना करना पड़ा था। इसीलिए अब समाजवादी पार्टी फिरोजाबाद सीट पर वापसी करने की पूरी कोशिश कर रही है। वहीं अब इस सीट पर भाजपा की साख दांव पर लगी है।

सपा-भाजपा ने किसे बनाया है प्रत्याशी ?

2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल करी थी। और इस सीट पर BJP से चंद्रसेन जादौन सांसद बने थे। लेकिन इस बार के चुनाव में BJP ने चंद्रसेन जादौन का टिकट काट दिया है और ठाकुर विश्वदीप सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। बात करें समाजवादी पार्टी की तो सपा ने इस सीट पर प्रो. रामगोपाल यादव के बेटे अक्षत यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह की पकड़ ठाकुर समाज में अच्छी मानी जाती है। वहीं उनके पिता भी 1957 में फिरोजाबाद सीट से सांसद रह चुके है। वहीं सपा प्रत्याशी अक्षत यादव प्रों राम गोपाल यादव के बेटे हैं। और समाजवादी पार्टी की तरफ से युवा चेहरे के रुप में उभरते हुए नेता भी है। ऐसे में अब इस सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। सपा इस सीट पर वापसी करना चाहती है तो वहीं भाजपा को इस जीती हुई सीट को बचाते हुए अपनी साख बरकरार रखनी है।

फिरोजाबाद सीट पर कुल 16 लाख से अधिक मतदाता है। जिसमें करीब 9 लाख से अधिक पुरुष और करीब 7 लाख महिला मतदाता हैं। वहीं यहां 2.5 लाख के करीब मुस्लिम आबादी है। इसके अलावा दलित वोटर करीब 3 लाख, यादव वोटर करीब 2.52 लाख, और लगभग 1.5 लाख ठाकुर और ब्राहण वोटर हैं।

Related Articles

Back to top button