सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू, अखिलेश, शिवपाल समेत ये बड़े नेता मौजूद !

कोलकाता में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही हैं। इस बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, व ...

कोलकाता में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही हैं। इस बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, व साथ में शिवपाल यादव, राम गोपाल यादव, जया बच्चन, किरणमय नंदा आदि बड़े नेता व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद हैं।

समाजवादी पार्टी की इस कार्यकारिणी की बैठक में 2024 के एजेंडे व साथ ही साथ पार्टी के विस्तार पर चर्चा की जाएगी।

बैठक से पहले कल अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। उनकी ये मुलाकात 2024 के चुनाव में काफी अहम भूमिका निभा सकती हैं। अखिलेश यादव लगातार भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं। 2024 चुनाव में कांग्रेस की भूमिका पर भी बात हो सकती है।

बता दें, गुरुवार को अखिलेश यादव ने राजद सुप्रीमो लालू यादव से दिल्ली में मुलाकात की थी। उनके पैर छू कर उनकाआशीर्वाद लिया। और उनकी सेहत का हाल जाना था।

अखिलेश यादव यहीं से कई राज्यों में विधानसभा चुनाव और साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की स्क्रिप्ट लिखेंगे। सपा की राष्ट्रीय कार्यकरिणी बैठक में कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष आमंत्रित किये गये हैं। बैठक में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना तलाशेगी और रणनीति तैयार करेगी।

Related Articles

Back to top button
Live TV