
उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट, रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। खतौली विधानसभा सीट पर भाजपा और सपा-आरएलडी गठबंधन प्रत्याशी में सीधा मुकाबला है। यहां राष्ट्रीय लोकदल की तरफ से मदन भैया को प्रत्याशी बनाया गया हैं। मदन भैया ने आज पार्टी जिलाध्यक्ष व प्रस्तावकों की उपस्थिति में नामांकन पत्र दाखिल किया।
खतौली विधानसभा में उपचुनाव के लिए RLD के प्रत्याशी मदन भैया ने नामांकन कर दिया हैं। इस दौरान सपा और आरएलडी दोनों पार्टियों के कई नेता मौजूद रहे। साथ ही साथ वहां दोनों पार्टियों सपा और RLD के जिला अध्यक्ष भी मौजूद रहे। मंगलवार को खतौली उपचुनाव के लिए आजाद समाज पार्टी ने सपा-आरएलडी गठबंधन प्रत्याशी को समर्थन दिया था।
मंगलवार को दिल्ली में चन्द्रशेखर आजाद ने जयंत चौधरी से मुलाकात की है। चन्द्रशेखर आजाद ने खतौली उपचुनाव के लिए RLD प्रत्याशी को समर्थन किया है। चंद्रशेखर ने कहा भारतीय संविधान की रक्षा व सामाजिक न्याय की लड़ाई, हम मिलकर लड़ेंगे।
खतौली विधानसभा सीट पर भाजपा और सपा-आरएलडी गठबंधन प्रत्याशी में सीधा टक्कर है। सपा और आरएलडी ने मदन भैया को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं भाजपा ने भी अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने विक्रम सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।