लोकसभा चुनाव से पहले सपा का नया दांव, भाजपा को टक्कर देने ऐसे करेगी प्रत्याशियों का चयन

भाजपा के प्रत्याशी उतारने के बाद सपा फैसला लेगी.भाजपा की रणनीति देखकर सपा प्रत्याशी तय करेगी. भाजपा के प्रत्याशी घोषित होने पर अपना प्रत्याशी सपा वाले लाएंगे

लखनऊ- 2024 के सियासी समीकरण को साधने के लिए बीते दिनों विपक्षी दलों का महाजुटान देखने को मिला था. विपक्षी दलों की अभी दूसरी बैठक होनी है. वहीं दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव से पहले सपा का नया दांव सामने आया. पहले प्रत्याशी उतारने वाली सपा कर रही इंतजार.

दरअसल, भाजपा के प्रत्याशी उतारने के बाद सपा फैसला लेगी.भाजपा की रणनीति देखकर सपा प्रत्याशी तय करेगी. भाजपा के प्रत्याशी घोषित होने पर अपना प्रत्याशी सपा वाले लाएंगे.उसके बाद सपा अपने टिकट पर अंतिम मुहर लगाएगी. सपा ने अधिकतर सीटों पर काम पूरा किया है.

इसके अलावा जातिगत समीकरणों पर भी सपा अपनी नजर बनाए हुए है. सपा प्रशिक्षण शिविर और जिलावार बैठक कर रही है. बैठकों के माध्यम से सपा जमीनी स्तर पर अपने प्लान को कामयाब करने की कोशिश कर रही है.

इसी कड़ी में सुबह 11 बजे सपा कार्यालय में बैठक होगी.समाजवादी पार्टी की आज लोकसभा चुनाव पर बैठक होगी. आजमगढ़ के नेता और पदाधिकारी बुलाए गए हैं.आजमगढ़ के सभी विधायक बैठक में शामिल होंगे.सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बैठक का नेतृत्व करेंगे.

Related Articles

Back to top button