बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए रणनीति तैयार, स्वतंत्र देव सिंह आज दे सकते हैं इस्तीफा

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए रणनीतियाँ बनाई जा रही हैं।

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए रणनीतियाँ बनाई जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कार्यकाल पूरा हो चुका है। स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान होगा।

नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर आज मुख्यमंत्री आवास पर बैठक हुई। इस बैठक मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सरकार के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद रहे। इस बैठक में बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामों का चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष के लिए कैबिनेट मंत्री भूपेन चौधरी, कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक, बीएल वर्मा सहित डॉ दिनेश शर्मा का नाम भी शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद नए अध्यक्ष के संभावित नाम केंद्रीय नेतृत्व को भेजे जाएंगे, जिसके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करेंगे। अब देखना यह होगा कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के इस्तीफे के बाद नया प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा।

Related Articles

Back to top button