लखनऊ में एम्बुलेंस कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम…

यूपी में पिछले कई दिनों से एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल लगातार जारी है। वही, आज लखनऊ में GVK ऑफिस के बाहर एम्बुलेंस कर्मियों ने जोरदार धरना दिया। 108 और 102 एम्बुलेंस कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी कर्मचारी 9000 कर्मचारियों की बहाली को लेकर मांग कर रहे है। बता दें, प्रदेश में एम्बुलेंस सेवा का संचालन GVK EMRI कंपनी करती है। फिलहाल इस कंपनी के पास 102 और 108 एम्बुलेंस की जिम्मेदारी है।

आपको बता दें, बड़ी संख्या में आक्रोशित कर्मचारी जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वही, योगी सरकार से कम्पनी के खिलाफ कार्यवाही करने और अपनी बहाली की मांग कर्मचारी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी योगी सरकार से लगातार कर्मचारियों की बहाली को लेकर मांग कर रहे है।

Related Articles

Back to top button