
डिजिटल डेस्क- ओपी राजभर की पार्टी सुभासपा बीजेपी गठबंधन में शामिल हो चुकी है. ओपी राजभर के बीजेपी में शामिल होने के बाद से राजनीतिक गलियारों में खूब हलचल होने लगी है. विपक्षी दल भी ओपी राजभर की इस चाल पर जमकर निशाना साध रहा है. और अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.
समाजवादी पार्टी के नेता उदयवीर सिंह का बयान
अब समाजवादी पार्टी के नेता उदयवीर सिंह ने भी बयान दिया है. उदयवीर सिंह ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर को समाजवादी पार्टी ने पहले ही स्वतंत्र कर दिया था. वह कहां आ रहे हैं कहां जा रहे हैं सपा से मतलब नहीं था. समाजवादी पार्टी के विधायक की कुछ मजबूरी रही होगी जो सपा छोड़ा है भारतीय जनता पार्टी मिशन लोटस पूरे देश में चला रही है जोड़-तोड़ का काम पूरे देश में हो रहा है ईडी, सीबीआई के जरिए पूरे देश के राजनीतिक दलों के लोगों को डराया जा रहा है जो लोग डर जा रहे हैं वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के सामने हम लोग मजबूती से चुनाव लड़ेंगे आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन समाजवादी पार्टी करेगी. जयंत चौधरी विपक्ष की होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए जाएंगे.
बता दें कि ओपी राजभर ने भारत समाचार से बात करते हुए कहा कि मेरी मुलाकात गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में हुई थी. उन्होंने कहा कि अमित शाह जी के ट्वीट से लगा कि सुभासपा का कद बढा है. जो अन्य पार्टियों को नहीं पता. राजभर ने कहा कि अमित शाह जी के ट्वीट के बाद ही मुझे बोलने के लिए निर्देश थे. उन्होंने कहा कि एनडीए की बैठक में मैं शामिल रहूँगा.









