अखिलेश की गिरफ्तारी वाले बयान पर सुब्रत पाठक का पलटवार, बोले- सपा मुखिया कुछ किये होंगे इसीलिए…..

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की आशंका वाले बयान पर कन्नौज से लोकसभा सांसद सुब्रत पाठक ने पलटवार किया है। भारत समाचार से बातचीत के दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने कुछ किया होगा इसीलिए गिरफ्तारी का डर उनको सता रहा होगा और कहीं कोई गतिविधियों में गलत लिप्त हैं इसीलिए उन्हें डर सता रहा है।

कन्नौज से लोकसभा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार कोई समाजवादी पार्टी के नेता को परेशान नहीं कर रही है जब समाजवादी पार्टी सरकार में थी तब मुझे बहुत परेशान किया गया था मैं उदाहरण हूं.. झूठे मुकदमे मेरे ऊपर लगाए गए थे।

सारस पक्षी को आरिफ से अलग किये जाने पर सांसद ने कहा कि सारस पक्षी को कोई बंधक नही बना सकता है। इसी पर अखिलेश यादव ने कहा था कि अमेठी के आरिफ से सरकार ने सारस छीन लिया गया, क्योंकि मैं उससे मिलने चला गया था। सरकार ने सारस को कैद कर दिया। पहले वो खुले में था। अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि पक्षी को नहीं छोड़ रहे, कैद कर दे रहे हैं। हम आप को क्या छोड़ेंगे?

सदन की छुट्टी पर सुब्रत पाठक ने कहा कि संसद के अधिकतम सांसद भारत की संस्कृति को मानने वाले है। ज्यादतर सांसद अपने घर में पूजा पाठ कर रहे होंगे फिर संसद कौन जायेगा, इसलिए छुट्टी दी गयी है।वहीं इस्लाम धर्म धर्म की बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म बाहर से आया हुआ धर्म है। उन्हें कुछ मांगने का हक़ नही है।

Related Articles

Back to top button
Live TV