भाजपा के मेनिफेस्टो पर स्वामी प्रसाद मौर्य का हमला, कहा- “BJP ने जनता को बेरोजगार बनाया…”

भाजपा के घोषणा पत्र पर स्वामी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने देश के 80 करोड़ जनता को बेरोजगार बनाने का काम किया है।

लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण के मतदान को लेकर अब बस एक हफ्ता और बच गया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ का ऐलान करते हुए सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। भाजपा के तरफ से मेनिफेस्टो को जारी करते ही विपक्षी दलों ने निशाना साधना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए अब पूर्व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी BJP के मेनिफेस्टो पर निशाना साधते हुए मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया है।  

दरअसल, 14 अप्रैल यानी रविवार को जारी हुए भाजपा के घोषणा पत्र पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने देश के 80 करोड़ जनता को बेरोजगार बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि, “बीजेपी हर चुनाव में मेनिफेस्टो जारी करती है पिछले दस साल से इनकी सरकार रही। इनकी उपलब्धियां सबके सामने है आज बेरोजगारी है नौजवानों के लिए। विज्ञापन आया तो परिस्क्षाए नकल की भेट चढ़ गई है। दस साल की सरकार में बीजेपी खुद कहती है हम 80 करोड़ जनता को फ्री राशन दे रहे है। इन्होंने 80 करोड़ जनता को बेरोजगार बनाने का काम किया गया। इनकी सरकार में किसान आज अन्नदाता भगवान नहीं दुश्मनों जैसा सलूक बीजेपी किसानों से कर रही है। अब कोई भी घोषणा पत्र इनका काम नहीं आएगा।”

इस बीच स्वामी ने राम मंदिर का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि, “भगवान राम का मंदिर बनाने का काम और विजन भारत रत्न और पूर्व पीएम अटल बिहारी जी का था। इसका श्रेय उन्हें जाता है और ये लोग श्रेय लेकर अटल जी का अपमान करने का काम कर रहे है। आज सरकार लोकतंत्र को कुचलने का काम कर रही है। विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। ईडी सीबीआई का डर दिखाया जा रहा है। इलेक्ट्रॉल बैंड के जरिए करोड़ों की कमाई बीजेपी ने की है।”

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मौर्य ने कहा कि, “ये विफलतम सरकार है जिसने निजी हाथों में तमाम संस्थाएं दे दी। चंद्रशेखर को हमने सपोर्ट दिया है। इंडिया अलाइंस के प्रत्याशियों को जिताने की मैं बात कर रहा हूं। जहा एनडीए बीजेपी को हराने के लिए जो पार्टी का प्रत्याशी मजबूत होगा उसे मैं जिताने का काम करूंगा। चाहे वो सपा, बसपा, कांग्रेस या अन्य दल का हो। सपा को अपने निर्णय पर विचार करना चाहिए जिस तरह से वो बार बार प्रत्याशी बदल रहे है इनका नेतृत्व फैसला नहीं ले पा रहा है।”

उन्होंने आगे बताया कि. “कुशीनगर से चुनाव वही लडेंगे। उन्होंने कहा कि, “जनता ने वहां की मांग की है। अपार जनसमर्थन है मुझे लोकसभा का चुनाव मैं लडूंगा और जीतूंगा ये मुझे विश्वास है। बीजेपी सरकार ने दो मुख्यमंत्रियों को जेल भेजने का काम किया है ये दुर्भाग्यपूर्ण है। आज देश में बड़ी साजिश रची जा रही है। संघमित्रा को लेकर आगे क्या होने वाला है जल्द ही सबको पता चल जाएगा।”

Related Articles

Back to top button